मोहम्मद साहब मर्यादा पुरुषोत्तम, जब शैतानियां बढ़ी तो परत्मामा ने पैदा किया: चंद्रशेखर

पटना

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अपने बयान को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार प्रोफेसर चंद्रशेखर ने इस्लाम के संस्थापक मोहम्मद साहब की तरीफ करते हुए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बताया। इससे पहले रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान के कारण वे सुर्खियों में रहे थे।

परमात्मा ने पुरुषोत्तम मोहम्मद साहब को पैदा किया
प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि जब शैतानियां बढ़ गई दुनिया में, ईमान खत्म हो गया, बेईमान और शैतान ज्यादा हो गए, तो मध्य एशिया के इलाके में ईश्वर ने प्रभु ने, परमात्मा ने पुरुषोत्तम मोहम्मद साहब को पैदा किया, ईमान लाने के लिए। इस्लाम आया बेइमानी के खिलाफ, शैतानी के खिलाफ। बेईमान भी खुद को मुसलमान कहता है, तो इसकी इजाजत उन्हें नहीं है। शिक्षा मंत्री के संबोधन के बाद वृंदावन से आए कलाकारों की ओर से रास लीला का मंचन किया गया।

श्रीरामचरितमानस को लेकर दिया था विवादित बयान
आरजेडी के वरिष्ठ नेता और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अपने बयानों के कारण आए दिन मीडिया में चर्चा में रहते हैं। सड़क से लेकर सदन तक उन्होंने हिन्दू धर्म के धर्मग्रंथ श्रीरामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने रामचरितमानस को समाज को बांटने वाला बताया था। इस बयान के कारण जब सरकार की काफी किरकिरी हुई, तो सीएम नीतीश कुमार ने भी इसे गंभीरता से लिया। उसके बाद प्रो. चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर बोलना बंद कर दिया। इस बीच अभी देश में जब सनातन धर्म को लेकर चर्चा हो रही है, तो शिक्षा मंत्री के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …