प्रधानमंत्री का सपना सहकार से समृद्धि को पूरा कर रही है थ्रिफ्ट सोसाइटी : राजीव सिंह

भोपाल

थ्रिफ्ट सोसाइटी की 54वा आम सभा कल्चरल हॉल में संपन्न हुई। इसके पहले प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी एच ई एल के कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह थे। उन्होंने सभी प्रतिभावान बच्चों को बधाई दी और सलाह दिया कि अगर आज जो बच्चे मेहनत करेगा वो आगे चल कर उनका भविष्य उज्जवल होगा। थ्रिफ्ट की सराहना करते हुए कहा कि जो आंकड़े दिख रहे हैं वो अपने आप में सफलता की कहानी कह रहा है।

प्रधानमंत्री के सहकार से समृद्धि के विजन को थ्रिफ्ट आगे बढ़ा रही है इसके लिए सभी संचालक मंडल को बधाई दिया।इस मौके पर अध्यक्ष बसंत कुमार ने लाभांश 13% से बढ़ाकर 15% करने की घोषणा की और इसका भुगतान धनतेरस के दिन सभी सदस्यों के खाते में किया जाएगा। इस साल सभी सदस्यों को गिफ्ट में वैक्यूम क्लीनर देने की घोषणा भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। संचालक रजनीकांत चौबे ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से संस्था की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी।इसके बाद बच्चों को पुरस्कार मुख्य अतिथि राजीव सिंह के द्वारा दिया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह का संचालन आशीष सोनी ने किया। इसके बाद आम सभा की कार्यवाही शुरू हुई और सभी प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किए गए। पूरे समारोह का संचालन निशा वर्मा ने किया। अंत में राजमल बैरागी ने सभी को धन्यवाद दिया। सभा में संचालक दीपक गुप्ता, निशांत नंदा, राजकुमार ईडपाची और कमलेश नागपुरे उपस्थित हुए।

About bheldn

Check Also

भव्य आतिशबाजी और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ की मेले की शुरुआत

– राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला शुरू भोपाल. रिमझिम फुहारों …