6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यधीरेंद्र शास्त्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कहा 'कैंसर', बोले- ऐसे लोग...

धीरेंद्र शास्त्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कहा ‘कैंसर’, बोले- ऐसे लोग तय कर लें इंजेक्शन से ठीक होना है या …

Published on

नई दिल्ली

विवादों के साथ-साथ बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रसिद्धि भी बढ़ रही है। इन दिनों पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खूब चर्चा में हैं। इस बीच बागेश्वर बाबा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा है कि वह एक कैंसर की तरह हैं।

कैंसर से ज्यादा खतरनाक है वो आदमी
दरअसल, सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पाखंडी और अंधविश्वास फैलाने वाला कहा था। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पंडित शास्त्री ने न्यूज़ चैनल जी न्यूज़ के साथ बातचीत में कहा, “अगर अपने बाप को बाप कहना अंधविश्वास है तो उनसे बड़ा कोई अंधविश्वासी नहीं।”

एंकर के यह पूछने पर कि क्या आप यह स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए कह रहे हैं, बाबा बागेश्वर ने कहा, “बिल्कुल, कैंसर से ज्यादा खतरनाक है वो आदमी। जिसने भी यह बोला उनके लिए, नाम किसी का स्पेशली नहीं लेंगे। जिन्होंने बागेश्वर धाम को अंधविश्वास बोला कैंसर से ज्यादा खतरनाक है वो आदमी, तीसरे स्टेज पर पता चलेगा।”

इंजेक्शन से ठीक होना है या …
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, “2029 तक सबके सहयोग से हम बुंदेलखंड में कैंसर हॉस्पिटल बनवा रहे हैं। ऐसे कैंसर लोगों के लिए ही बागेश्वर धाम में दवा और दुआ दोनों मिलेगी। जो सनातन और रामचरितमानस पर उंगली उठाएंगे उनका कैंसर ठीक करने के लिए ही बागेश्वर बाला ने हम पर कृपा भेजी है। अब ऐसे लोगों को तय करना है कि उनको इंजेक्शन से ठीक होना है या डॉट डॉट डॉट से।”

पंडित शास्त्री ने आगे कहा, “उन्हें सिर्फ सनातन में अंधविश्वास दिखता है। हनुमान चालीसा क्या अंधविश्वास है? और उनके कहने से क्या रामचरितमानस की चौपाइयां बदली जाएंगी। ये सस्ती लोकप्रियता पाने का ढंग है।” उन्होंने कहा कि भारतीय जनता को ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए ताकि वो दोबारा ऐसा बोलने की जुर्रत न कर सकें। ऐसे लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं। ऐसे लोग दूसरे पंथ से ज्यादा खतरनाक हैं।

बाबा बागेश्वर ने कहा, “हमें तो उनसे बड़ा पाखंडी और अंधविश्वासी कोई नजर नहीं आता। उन्हें सनातन में अंधविश्वास दिख गया, अन्य पंथों में नहीं नजर आया। उनमें उन्हें अंधविश्वास नहीं दिखा कि एक व्यक्ति को करंट लगाते हैं और 25 गिर जाते हैं। उन मोरपंख वालों में उन्हें अंधविश्वास नहीं दिखा।”

Latest articles

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

More like this