10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeखेलAsian Championship: भारत की मेडल की उम्मीदों को लगा झटका, तीन स्टार...

Asian Championship: भारत की मेडल की उम्मीदों को लगा झटका, तीन स्टार एथलीट ने नाम लिया वापस

Published on

नई दिल्ली

ट्रिपल जंप खिलाड़ी प्रवीण चित्रावल और जैवलिन थ्रो खिलाड़ी रोहित यादव चोट के कारण बुधवार से शुरू होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हट गये। इन दोनों खिलाड़ियों के हटने से भारत की मेडल की उम्मीदों को झटका लगा है। मौजूदा सत्र में सबसे अधिक दूरी तय करने वाले लॉन्ग जंप एथलीट जेसविन एल्ड्रिन को भी 54 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया था। फिटनेस समस्या के कारण 30 जून को लुसाने डायमंड लीग से हटने के बाद इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में उनकी भागीदारी संदिग्ध हो गई थी।

तीन खिलाड़ियों ने नाम लिया वापस
यादव और चित्रावल उस टीम के साथ नहीं थे जो शनिवार रात दिल्ली और बेंगलुरु से रवाना हुई थी। टीम के एक कोच ने रविवार को पीटीआई को बताया, ‘‘हां, केवल जेसविन ही नहीं, प्रवीण चित्रावल और रोहित यादव ने भी चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है।’’ यादव कोहनी की समस्या के कारण बाहर हुए हैं, जबकि चित्रावल की चोट के बारे में पता नहीं है। इस बीच यह भी पता चला है कि 400 मीटर के धावक मोहम्मद अनस और अंजलि देवी भी बैंकॉक जाने वाली टीम के साथ नहीं गए थे। हालांकि इसका कारण पता नहीं चल पाया।

पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों को कमाल
कर्नाटक की दृष्टिबाधित धाविका रक्षिता राजू ने रविवार को पैरा एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। कोच राहुल बालाकृष्णा के मार्गदर्शन में 2018 पैरा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रक्षिता ने टी11 वर्ग में दूसरी रेस (हीट) में 5:26.47 सेकेंड का समय निकाला जिससे वह सोमवार को होने वाले फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।रक्षिता सात एथलीट के फाइनल में पांचवें स्थान से शुरुआत करेंगी। रक्षिता ने ग्वांग्झोउ एशियाई खेलों में 1500 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था और वह अपने वर्ग में यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला एथलीट बन गयी थीं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...