पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी हरदीप सिंह उर्फ दीपा की हत्या, घर के सामने फेंका शव

चंडीगढ़

पंजाब में हत्‍या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक स्थानीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्‍यारों ने क्षत-विक्षत शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया गया। मरने वाला खिलाड़ी पंजाब में कपूरथला जिले के ढिलवां तहसील का रहने वाला था। हालांकि मरने वाले के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि मुख्य आरोपी की पहचान होने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बताया गया है क‍ि पीड़ित हरदीप सिंह उर्फ दीपा का हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के साथ विवाद हुआ था। विवाद के सिलसिले में दीपा और हैप्पी दोनों के खिलाफ मामले दर्ज थे। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि हैप्पी और दीपा दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। मरने वाले के पिता की शिकायत के आधार पर हैप्पी और उसके पांच साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

‘आप सरकार में पंजाब में जंगलराज’
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के तहत राज्य में जंगल राज कायम है। बादल ने कहा कि उन्हें हत्या के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने कहा कि हत्यारों की निडरता से पता चलता है कि पंजाब में ‘जंगल राज’ कायम है। बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …