7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालहोली के दिए नप गए डिंडोरी के एसपी, इस बात को लेकर...

होली के दिए नप गए डिंडोरी के एसपी, इस बात को लेकर नाराज थे सीएम

Published on

डिंडोरी

होली के दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी कार्रवाई की है। डिंडोरी एसपी को उन्होंने तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, जिले के एक मिशनरी स्कूल में बालिकाओं के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया था। शिकायत बावजूद एसपी ने कार्रवाई नहीं की थी। इस मामले में एक दिन पहले कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। एसपी से रवैए से सीएम शिवराज सिंह चौहान बेहद नाराज थे। उन्होंने होली के दिन एसपी संजय सिंह को हटाने के आदेश दिए हैं। संजीव कुमार सिन्हा डिंडोरी के नए एसपी होंगे।

दरअसल, पिछले दिनों जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर जुनवानी स्थित मिशनरी स्कूल में यौन शोषण का मामला सामने आया था। यह स्कूल रोमन कैथोलिक समुदाय की जबलपुर डायोकेसन एजुकेशन सोसाइटी के अधीन है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्राचार्य को गिरफ्तार करने के बाद थाने से रिहा कर दिया। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने नाराजगी जताई और बुधवार को पुलिस अधीक्षक संजय सिंह केा हटाने के आदेश दिए।

बताया गया है कि कि 40 वर्षीय प्रिंसिपल और 35 वर्षीय अतिथि शिक्षक पर शनिवार रात भारतीय दंड संहिता की धारा 354, पॉस्को अधिनियम और किशोर अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। नन पर लड़कियों की पिटाई का आरोप है। इससे पहले एसपी ने समनापुर थाना प्रभारी विजय पाटले को निलंबित कर दिया था। गौरतलब है कि सीएम के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। साथ ही आरोपी लोग जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे और पीड़ित लड़कियों को न्याय मिलने की उम्मीद है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...