11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीय'आतिशी को गिरफ्तार करने की साजिश' वाले केजरीवाल के दावे को DTC...

‘आतिशी को गिरफ्तार करने की साजिश’ वाले केजरीवाल के दावे को DTC ने बताया निराधार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल अब गर्माने लगा है. हाल ही में आप नेता केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि ट्रांसपोर्ट विभाग दिल्ली की सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की साजिश रच रहा है. अब इन आरोपों पर परिवहन विभाग ने सफाई दी है.

आरोपों को बताया निराधार
दिल्ली परिवहन विभाग ने केजरीवाल के आरोपों को गलत और भ्रामक बताया है. परिवहन विभाग के सचिव (एसीएस) प्रशांत गोयल ने मुख्यमंत्री अतीशी को संबोधित एक पत्र में कहा, ‘महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा से संबंधित मामले पर टेलीविज़न और सोशल मीडिया पर आ रही खबरों ने मेरा ध्यान खींचा है. इन खबरों में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यह आरोप लगाते हुए देखे गए हैं कि परिवहन विभाग में एक जांच की जा रही है, जिससे आपको इस मामले में फंसाया जा सके.’

गोयल ने यह स्पष्ट किया कि, “इस प्रकार की कोई भी जांच परिवहन विभाग द्वारा न तो की जा रही है और न ही ऐसी कोई जांच विचाराधीन है. इसके अलावा, इस संबंध में सतर्कता विभाग, जीएनसीटीडी से कोई भी संचार प्राप्त नहीं हुआ है. उक्त दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है.”

परिवहन विभाग ने इस प्रकार के दावे को नकारते हुए जोर दिया कि विभाग किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या साजिश में शामिल नहीं है. विभाग ने आग्रह किया कि इस संबंध में कोई भी जानकारी तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत की जाए और भ्रामक सूचनाओं से बचा जाए.

केजरीवाल ने लगाए थे ये आरोप
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने कहा था,’ईडी-सीबीआई-इनकम टैक्स को दिल्ली की सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है. मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं. हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि परिवहन विभाग में आतिशी के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया जा रहा है. आतिशी की गिरफ्तारी से पहले वे मुझ समेत AAP के सीनियर नेताओं पर छापेमारी करेंगे. इस एक्शन का उद्देश्य AAP को उसके सकारात्मक अभियान से विचलित करना है.’

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...