14.1 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeभोपाल'सारी खबरें झूठी, मैं कहीं नहीं जाने वाली... बीजेपी में जाने की...

‘सारी खबरें झूठी, मैं कहीं नहीं जाने वाली… बीजेपी में जाने की सभी अटकलों पर बोलीं शारदा सोलंकी

Published on

ग्वालियर,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार को मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी पहुंची. यहां उन्होंने बीजेपी में जाने की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. शारदा सोलंकी ने कहा है कि वह कांग्रेस में है और कांग्रेस में ही काम करेंगी. दरअसल, पिछले दिनों मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी की एक तस्वीर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सामने आई थी. इस तस्वीर में शारदा सोलंकी और सिंधिया एक बुके थामे हुए थे. तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो चारों तरफ यह बात फैल गई कि शारदा सोलंकी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाली है.

पूर्व विधायक राकेश मावई ने भी बीजेपी की ली थी सदस्यता
बता दें कि इस बात को और भी बल इसलिए मिला, क्योंकि कुछ दिन पहले ही मुरैना के पूर्व विधायक राकेश मावई ने भी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर सिंधिया के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ले ली थी. फिर राकेश मावई ने मुरैना जिले के ही कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सिंधिया के सामने बीजेपी के सदस्यता दिलाई. इसके बाद से ऐसा लग रहा था कि और भी कई नेता बीजेपी में जाने वाले हैं.

‘वे कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में रहकर ही काम करेंगी’
इन घटनाक्रमों के बीच जैसे ही शारदा सोलंकी और सिंधिया की एक साथ वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो यह तय माना जा रहा था कि शारदा सोलंकी भी अब बीजेपी में जाने वाली है. मगर, रविवार को जब शारदा सोलंकी ग्वालियर में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंची, तो मीडिया ने उनसे सवाल कर दिया कि क्या वे भाजपा में जाने वाली हैं? इस सवाल के जवाब में शारदा सोलंकी ने कहा कि यह सब खबरें झूठी हैं. वे कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में रहकर ही काम करेंगी.

‘वे चर्चाओं में बनी रहेंगी’
इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि आप सिंधिया से मिली थी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बजट के लिए उन्होंने मुलाकात की थी. सारी खबरें झूठी है. मैं कहीं नहीं जाने वाली हूं. मैं कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में ही काम करूंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे चर्चाओं में बनी रहेंगी.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this