25.8 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeखेल399 रनों का टारगेट मिलते ही बढ़ गई अंग्रेजों की टेंशन... बैटिंग...

399 रनों का टारगेट मिलते ही बढ़ गई अंग्रेजों की टेंशन… बैटिंग करने नहीं उतरेंगे जो रूट?

Published on

विशाखापत्तनम,

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है. मैच में तीसरे दिन (4 फरवरी) भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 399 रनों का टारगेट दिया है. दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 104 रनों की धांसू पारी खेली.399 रनों के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 67 रन भी बना लिए हैं. मगर इसी बीच इंग्लैंड टीम की एक टेंशन काफी बढ़ गई है. यह टेंशन स्टार प्लेयर जो रूट की चोट को लेकर है.

दूसरी पारी में जो रूट बैटिंग करेंगे या नहीं?
दरअसल, जो रूट भारतीय टीम की दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग के दौरान अपनी उंगली चोटिल करवा बैठे थे. इसके बाद वो मैदान से बाहर गए और दिन खत्म होने तक नहीं आए. ऐसे में फैन्स के बीच टेंशन बढ़ गई और यह सवाल गूंजने लगा कि क्या टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के लिए जो रूट बैटिंग करेंगे या नहीं?

इसका जवाब अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दिया. उन्होंने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा- फील्डिंग के दौरान उसकी (रूट) चोट और गंभीर ना हो जाए, इसलिए उसे मैदान से बाहर रखा गया था. अभी उसकी उंगली पूरी तरह से ठीक नहीं है. ट्रेनिंग के दौरान भी उसे अंगुली में चोट लगी थी.

जो रूट को बैटिंग के लिए तैयार किया जा रहा
एंडरसन ने कहा- मैच में भी फिर से वहीं पर दोबारा चोट लगी है. मैं उम्मीद करता हूं कि चौथे दिन वह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आ सके. हालांकि टेंशन की कोई बात नहीं है. हमें बस उसे बल्लेबाजी के लिए तैयार करना है. वह खुद दूसरी पारी में हर हाल में बल्लेबाजी करके हमारी मदद करना चाहता है. हमें बल्ले के साथ उसकी जरूरत होगी. ऐसे में उसे बैटिंग करने के लिए तैयार किया जा रहा है.

बता दें कि तीसरे दिन भारतीय पारी के दौरान 8वें ओवर में फील्डिंग के दौरान जो रूट को चोट लगी थी. तब जेम्स एंडरसन ही गेंदबाजी कर रहे थे. उनकी गेंद पर श्रेयस अय्यर का कैच लपकते हुए रूट चोटिल हुए थे. ये गेंद सीधा रूट की उंगली पर लगी थी. तब रूट ने थोड़ी देर फील्डिंग जरूर की थी, लेकिन दर्द बढ़ने के बाद वो मैदान से बाहर चले गए थे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि रूट के दाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर चोट लगी है.

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...