उत्तर प्रदेश : नौकरी की तलाश में बाहर गया पति, अकेला पाकर ससुर ने बहू के साथ की दरिंदगी

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां घर में अपने छोटे बच्चों के साथ रह रही बहु के साथ ससुर ने हैवानियत करते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद किसी से बताने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की ससुराल है। महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि, उसका पति करीब डेढ़ महीने से रोजी-रोटी के सिलसिले में परदेस में है। महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ ससुराल में किसी तरह मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करती है। साथ में ससुर भी रहता है।

शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी
आरोप है कि बीती 3 फरवरी की रात महिला घर में बनी झोपड़ी में सो रही थी। वहीं बगल में बच्चे भी सो रहे थे। तभी रात करीब 10:00 बजे नशे की हालत में ससुर राजू उर्फ राजकुमार आया और महिला के साथ दरिंदगी करते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।इतना ही नहीं किसी से बताने और कहीं शिकायत करने पर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे दहशतजदा महिला दो दिन बाद रात को मौका पाकर किसी तरह मायके पहुंची और अपनी मां से आपबीती बताई। इस पर मां के साथ स्थानीय थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी पर कार्रवाई किए जाने का शिकायती पत्र दिया।

घटना की जांच की जा रही है- एसओ
थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि महिला ने ससुर पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …