10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलरांची टेस्ट में 'रेल' हुए जुरेल... फिफ्टी जड़कर बना डाला ये धांसू...

रांची टेस्ट में ‘रेल’ हुए जुरेल… फिफ्टी जड़कर बना डाला ये धांसू रिकॉर्ड

Published on

रांची,

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के तीसरे दिन (25 फरवरी) विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का जलवा देखने को मिला. अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे जुरेल ने भारतीय टीम की पहली पारी में 90 रन बनाए. जुरेल ने 149 गेंदों की पारी में 6 चौके और चार छक्के लगाए.

ध्रुव जुरेल ऐसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने मौजूदा टेस्ट सीरीज में कोई अर्धशतक जड़ा है. इससे पहले इस टेस्ट सीरीज में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर 47 रन था, जो बेन फोक्स ने बनाए थे. ध्रुव जुरेल राजकोट टेस्ट में 46 रनों तक पहुंचे थे, लेकिन तब वह फिफ्टी नहीं जड़ सके थे.

मौजूदा टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने विकेटकीपर के तौर पर बेन फोक्स का इस्तेमाल किया है. वहीं भारत की ओर से पहले दो मैचों में केएस भरत विकेटकीपिंग करने उतरे थे. उसके बाद राजकोट और रांची टेस्ट में ध्रुव जुरेल को चांस मिला है. फोक्स ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में कुल 7 पारियों में 156 रन बनाए हैं. वहीं केएस भरत चार इनिंग्स में 92 रन ही जोड़ पाए थे. जुरेल दो पारियों में 68 की औसत से 136 रन बना चुके हैं.

मौजूदा सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाजों का प्रदर्शन
बेन फोक्स: 7 पारी, 156 रन, 22.28 एवरेज
ध्रुव जुरेल: 2 पारी, 136 रन, 68 एवरेज, 1 फिफ्टी
केएस भरत: 4 पारी, 92 रन, 23 एवरेज

जुरेल ने टीम इंडिया को यूं संभाला
ध्रुव जुरेल ने मानो पूरी टीम का भार अपने कंधों पर ले लिया और बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की. जुरेल की शानदार बैटिंग के दम पर भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए. भारतीय टीम ने अपने सात विकेट पर 177 रनों पर गंवा दिए थे, यहां से ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारत को संकट से उबारा. बता दें कि इंग्लैंड की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी थी. इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 46 रनों की लीड मिली.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...