मिठाई की दर को लेकर जीमएचआर से मिला भेल ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा

  • 1 मई को कर्मचारियों में वितरित की जाएगी मिठाई

भोपाल

रविवार को भेल ट्रेड यूनियन सयुंक्त मोर्चा बीएचईएल,भोपाल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक भवन में जीएम एचआर बी.के सिंह से मिला एवं वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर मिलने वाली मिष्ठान की राशि कॉर्पोरेट प्रबंधन द्वारा पुनरीक्षित की गई ₹750 के संबंध में ज्ञापन सौपां गया। प्रतिनिधिमंडल में (HMS) यूनियन की ओर से केंद्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य मनोज कुमार दीक्षित ,(AIBEU) यूनियन की ओर केंद्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य एवं (NFITU) के राष्ट्रीय सचिव विशाल वाणी एवं (CITU) यूनियन की ओर से अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह शेखावत सम्मिलित हुए।

मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के समाप्ति पर बटने वाली मिष्ठान की राशि ₹290/- से पुनरीक्षित कर ₹750/- कर दी गयी है। लेकिन बी.एच.ई.एल. भोपाल प्रबंधन द्वारा पूर्व की राशि ₹290/- में ही टेंडर जारी कर दिया गया है। पुनरीक्षित राशि का समायोजन इसी वित्तीय वर्ष में किया जाना है।बी.एच.ई.एल. की कुछ इकाईयों में बढ़ी हुई राशि का फूड वाउचर प्रदान किये जाने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।एवं कुछ इकाईयों में पूर्ववत् व्यवस्था अनुरूप वेलफेयर की बढ़ी हुई राशि उनके खाते में डाल दी जाती है। अतः भेल ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा (HMS/AIBEU/CITU) प्रबंधन से माँग करता है कि शेष ₹460/-का मिष्ठान रिप्युटेड कंपनी जैसे हल्दीराम, बीकानो, आकाश आदि में से किसी एक से मंगवाकर (अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस) 01 मई को कर्मचारियों में वितरित किया जाये।

About bheldn

Check Also

भेल भोपाल यूनिट में नव नियुक्त प्रशिक्षु पर्येक्षकों के 24 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। एचआरडीसी बीएचईएल भोपाल में नव नियुक्त प्रशिक्षु परवेक्षकों के लिए 24 दिवसीय कार्यक्रम का …