सोनागिरी में लाइब्रेरी, पार्क और सकारात्मक सोच संस्था पहुंचे निगम आयुक्त

— संस्था द्वारा किए जा रहे काम और निर्मित उत्पादों का किया आवलोकन

भोपाल

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने शुक्रवार को भेल क्षेत्र के सोनागिरी स्थित लाइब्रेरी और मिल्खा सिंह पार्क स्थित सकारात्मक सोच संस्था के कार्यालय का आवलोकन कर उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी हासिल की। उन्होंने लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए जरूरी संसाधन, सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्कों का बेहतर रखरखाव करने को भी कहा। वार्ड नंबर—64 में लाइब्रेरी में नवीनीकरण के कार्यों का देखा। उन्होंने सकारात्मक सोच संस्था के प्रतिनिधियों से बात की। उन्हें जानकारी दी गई कि संस्था द्वारा बर्तन बैंक की निशुल्क सेवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा जूट से बना थैला और बचे कपड़े से थैला आदि बनाने का काम किया जा रहा है। सकारात्मक सोच संस्था ने निगम आयुक्त को जूट का थैला भी सम्मान स्वरूप भेंट किया।

About bheldn

Check Also

भेल भोपाल यूनिट में नव नियुक्त प्रशिक्षु पर्येक्षकों के 24 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। एचआरडीसी बीएचईएल भोपाल में नव नियुक्त प्रशिक्षु परवेक्षकों के लिए 24 दिवसीय कार्यक्रम का …