भारतीय मजदूर संघ 70 वर्ष पूरे होने पर वर्षभर श्रमिकों के लिए करेगा कार्यक्रम

— वार्षिक उद्घाटन कार्यक्रम भोपाल से होगा शुरू, बैठक में लिया निर्णय

भोपाल

भारतीय मजदूर संघ अपने स्थापना के 70 वर्ष पूरे कर रहा है। इस उपलक्ष्य में संघ वर्ष भर कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। रविवार को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय ठेगड़ी भवन में अखिल भारतीय महामंत्री रविन्द्र हिमत्ते की मौजूदगी में मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इसके तहत भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पूरे देश मे वर्षभर श्रमिकों के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे जिसका उद्‌घाटन कार्यक्रम मप्र भांमस के द्वारा 23 जुलाई 2024 को भोपाल में किया जाएगा। भारतीय मजूदर संघ के विभाग प्रमुख कमलेश नागपुर ने बताया कि इसमें पूरे भारतवर्ष से श्रमिक जगत के गणमान्य बुद्धिजीवी, पूरे मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ की सभी यूनियन के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित होगें। इस वर्ष भर के कार्यक्रम में श्रमिक जगत की कार्यप्रणाली पर विचार मंथन होगा।

About bheldn

Check Also

भेल भोपाल यूनिट में नव नियुक्त प्रशिक्षु पर्येक्षकों के 24 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। एचआरडीसी बीएचईएल भोपाल में नव नियुक्त प्रशिक्षु परवेक्षकों के लिए 24 दिवसीय कार्यक्रम का …