19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeखेलभारत-कनाडा का मैच धुला, अब सुपर 8 में दमखम दिखाएगी रोहित ब्रिगेड,...

भारत-कनाडा का मैच धुला, अब सुपर 8 में दमखम दिखाएगी रोहित ब्रिगेड, इस टीम से पहला मुकाबला

Published on

लॉडरहिल (फ्लोरिडा),

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच नंबर-33 भारत का सामना कनाडा से होना था, हालांकि यह मैच बारिश एवं गीली आउटफील्ड के चलते यह मुकाबला हो नहीं पाया. फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में मैदानी हालात खेलने लायक नहीं थे. ऐसे में टॉस भी नहीं हो सका. अंपायर्स ने भारतीय समयानुसार रात 9 बजे मैदान का निरीक्षण करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया.

भारतीय टीम सुपर-8 में खेलेगी तीन मैच
सुपर-8 स्टेज में भारतीय टीम 20 जून को बारबाडोस में अफगानिस्तान का सामना करेगी. वहीं 22 जून को एंटीगा में उसका सामना बांग्लादेश/नीदरलैंड्स में से किसी एक टीम से होगा. फिर भारतीय टीम का मुकाबला 24 जून को सेंट लूस‍िया में ऑस्ट्रेल‍िया से होना तय हो चुका है.

बता दें कि Accuweather के मुताबिक शनिवार (15 जून) फ्लोरिडा में बारिश की आशंका 86 प्रतिशत तक थी. वहीं 16 जून को 80% तक बारिश की आशंका है. यहां पहले ही बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. 16 जून को पाकिस्तान का मुकाबला आयरलैंड से होना. वह मैच भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है.

ग्रुप-ए की अंकतालिका में भारतीय टीम 7 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है और वह अब टॉप पर ही रहेगी. जबकि अमेरिकी टीम 5 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है और उसने भी सुपर 8 में एंट्री ले ली है. अमेरिका ने पाकिस्तान और कनाडा को हराया था, जबकि भारत के हाथों उसे हार मिली थी. कनाडाई टीम 3 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है. इसके बाद पाकिस्तान और आयरलैंड का नंबर आता है

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...