8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यओवैसी की नियुक्ति पर बिफरी BJP, शपथ ग्रहण का बहिष्कार, राज्यपाल से...

ओवैसी की नियुक्ति पर बिफरी BJP, शपथ ग्रहण का बहिष्कार, राज्यपाल से स्पीकर चुनाव रोकने को कहा

Published on

हैदराबाद:

तेलंगाना में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने इसका विरोध किया और इस शपथ ग्रहण में न जाने का ऐलान किया। टी राजा सिंह के समर्थन में पूरी बीजेपी आ गई है। तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी ने कहा कि बीजेपी प्रो-टेम स्पीकर के रूप में अकबरूद्दीन ओवैसी की नियुक्ति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गैर कानूनी ढंग से अकबरुद्दीन ओवैसी की प्रोटेम स्पीकर बनाया है। उन्होंने कहा कि यह वरिष्ठ विधायकों का अपमान है क्योंकि अकबरुद्दीन ओवैसी से ज्यादा सीनियर विधायक विधानसभा में हैं। जी किशन रेड्डी ने कहा कि अकबरुद्दीन की नियुक्त परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस, बीआरएस और एआईएमआईएम का डीएनए एक बताया। बीजेपी चीफ ने ऐलान किया कि विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद सारे बीजेपी विधायक शपथ लेंगे। उन्होंने राज्पाल से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की और प्रदर्शन किया।

जी किशन रेड्डी ने कहा, ‘बीजेपी ने तय किया है अकबरुद्दीन ओवैसी की नियुक्ति के हम खिलाफ हैं। कई सीनीयर विधायक हैं, उन्हें छोड़कर कांग्रेस ने मजलिस पार्टी के विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया है। यह विधानसभा की परंपरा और नियम के खिलाफ है।’

स्थाई अध्यक्ष आने के बाद लेंगे शपथ
तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘अकबरुद्दीन ओवैसी की नियुक्तल बहुत सीनियर विधायकों का अपमान भी है। हम चाहते हैं मजलिस पार्टी के शख्स को जो गलत तरीके से अपॉइंट किया गया है, उनसे बीजेपी विधायक शपथ नहीं लेंगे। हम रेग्युलर स्पीकर आने के बाद शपथ लेंगे। गैर कानूनी, नियमों के खिलाफ मजलिस पार्टी को नजदीक लेने के लिए और सरकार बचाने के लिए कांग्रेस ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया है।’

‘कांग्रेस ने किया झूठा प्रचार’
जी किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रचार किया कि बीजेपी और एआईएमआईएम एक ही है। अब कौन एक है? लोगों को जवाब मिल गया है। कांग्रेस ने झूठा प्रचार किया। एआईएमआईएम कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएगा। हम ऐसी पार्टी के साथ मलिकर कभी नहीं रहेंगे। वास्तिवकता आज लोगों के सामने है कि कांग्रेस और एआईएमए एक ही है। हम शपथग्रहण का बहिष्कार कर रहे हैं।

राज्यपाल के दफ्तर पर प्रदर्शन
जी किशन रेड्डी ने कहा कि हम राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं। हम इसका बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन देंगे। स्पीकर का चुनाव रोकने की अपील करेंगे। कांग्रेस प्रस्ताव करती है राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर को अपॉइंट करते हैं। राज्यपाल ने अपॉइंट किया है इसलिए हम उनके पास विरोध करने जा रहे हैं। जी किशन रेड्डी ने कहा कि बीआरएस, कांग्रेस और एआईएमआईएम का डीएनए एक है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...