मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

दिल्ली।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट व माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी। उन्होंने ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। इसके अलावा नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी दी।

सीएम विष्णु देव साय करेंगे साप्ताहिक ‘जनदर्शन’, हर गुरुवार को निवास में सुनेंगे जनता की समस्याएं
रायपुर। सीएम विष्णु देव साय साप्ताहिक ‘जनदर्शन’ करेंगे। जिसकी शुरुआत 27 जून से होने जा रही है। जनदर्शन हर सप्ताह गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सीएम निवास में होगा। वे जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर निराकरण भी करेंगे। जनता से वे सुझाव भी लेंगे।

 

About bheldn

Check Also

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

मुंबई, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. …