24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीति'आपको हार्दिक शुभकामनाएं...', राहुल गांधी ने ब्रिटेन के नवनिर्वाचित PM स्टार्मर और...

‘आपको हार्दिक शुभकामनाएं…’, राहुल गांधी ने ब्रिटेन के नवनिर्वाचित PM स्टार्मर और पूर्व पीएम ऋषि सुनक को लिखा पत्र

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर और पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को पत्र लिखे हैं. सुनक को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने उनकी पार्टी की हार पर संवेदना व्यक्त करने के साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान भारत-ब्रिटेन के बीच मजबूत संबंधों के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की. वहीं पीएम स्टार्मर को लिखे पत्र में जीत की बधाई दी.

कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर राहुल गांधी द्वारा लिखे गए पत्र की जानकारी साझा की गई. राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा, “प्रिय ऋषि सुनक, मैं हाल ही में हुए चुनावी नतीजों पर अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं. लोकतंत्र में जीत और हार दोनों ही यात्रा का एक अनिवार्य हिस्सा हैं, और हमें दोनों को ही अपने कदमों में लेना चाहिए. सार्वजनिक सेवा के प्रति आपका समर्पण और अपने लोगों के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है.”

राहुल ने आगे लिखा, “मैं आपके कार्यकाल के दौरान भारत और यूके के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयासों की भी गहराई से सराहना करता हूं. मुझे विश्वास है कि आप अपने अनुभव के साथ सार्वजनिक जीवन में योगदान देना जारी रखेंगे. मैं आपके भविष्य के प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं.”

किएर स्टार्मर को भी लिखा पत्र
वहीं नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री स्टार्मर को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने कहा, “प्रिय प्रधानमंत्री स्टार्मर, मैं आपकी उल्लेखनीय चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं, जो लेबर पार्टी और व्यक्तिगत रूप से आपके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. समानता के साथ आर्थिक विकास, मजबूत सामाजिक सेवाओं के माध्यम से सभी के लिए बेहतर अवसर और सामुदायिक सशक्तिकरण पर आपके अभियान का जोर स्पष्ट रूप से यूके के लोगों के दिलों को छू गया, जो एक उज्जवल भविष्य के लिए उनकी आकांक्षाओं को दर्शाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “इन आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्ति के रूप में, मैं आपको और यूके के लोगों को इनका समर्थन करने के लिए बधाई देता हूं. आपकी जीत एक ऐसी राजनीति की शक्ति का प्रमाण है जो लोगों को पहले रखती है. मैं भारत और यूके के बीच द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर मजबूत होने की भी आशा करता हूं. मैं आपको आपके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं, और निकट भविष्य में आपसे मिलने की आशा करता हूं.”

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...