बदरीनाथ में कांग्रेस की जीत राजनैतिक धोखे का बदला! जनता को रास नहीं आया राजेंद्र भंडारी का ‘भगवाकरण’

देहरादून

उत्तराखंड के बदरीनाथ में उपचुनाव के परिणाम को राजनीतिक धोखे के बदले के रूप में भी लिया जा रहा है। साल 2022 की प्रचंड मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी ने बदरीनाथ सीट पर BJP के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को हराया था। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बीच भी कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस से पाला बदलने संबंधी खबरों को सार्वजनिक मंच से नकारा था। उन्होंने इसे अफवाह बताया था। इस घोषणा के 24 घंटे के अंदर विधायक भंडारी ने दिल्ली में BJP नेता अनिल बलूनी के नेतृत्व में कमल का दामन थाम लिया। ठीक लोकसभा चुनाव के बीच उनके पाला बदल से कांग्रेस सकते में आ गई थी। पौड़ी लोकसभा के तहत आने वाली 14 विधानसभाओं में एकमात्र कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भंडारी थे।

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने ठीक चुनाव के बीच उनके दिए धोखे से तभी से उनको सबक सिखाने का प्रण ले लिया था। लोकसभा प्रचार के दौरान अपनी जनसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल ने राजेंद्र भंडारी को अपनी पीठ में छुरा भोंकने वाला बताया था। उनके समर्थकों ने भंडारी के बयानों से जुड़े ऑडियो और विडियो के प्रचार-प्रसार से भी एक माहौल BJP के खिलाफ बनाने की कोशिश की। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को संपन्न होने के बाद बदरीनाथ विधानसभा सीट के संभावित उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव में BJP को बदरीनाथ सीट से 8 हजार की बढ़त मिली थी।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर भंडारी से मिले धोखे की कहानी सुनाने में लगे रहे। उन्होंने भंडारी की वजह से BJP के निष्ठावान नेता और कार्यकर्ताओं के राजनीतिक भविष्य पर मंडराते खतरे को भी खूब भुनाया। पार्टी ने धोखे का जवाब देने के लिए दिन-रात एक कर दिया। मतदाताओं को भंडारी के दल-बदल और अवसरवादी फैसले की याद दिलाया गया। BJP बदरीनाथ उपचुनाव को लेकर मोदी के नाम पर नैया पार हो जाने के भरोसे रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ क्षेत्र में माहौल बनाने गए। मगर, भंडारी के गोदियाल की पीठ पर छुरा भोंकने और राजनीतिक धोखे का बदला बदरीनाथ की जनता ने ले लिया।

About bheldn

Check Also

संभल हिंसा में जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संभल उत्तर प्रदेश के संभल के जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को …