32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयरंग लाई 10 साल की मेहनत, CA बनने की खुशी में पिता...

रंग लाई 10 साल की मेहनत, CA बनने की खुशी में पिता के गले लगकर रोई बेटी, इमोशनल Video वायरल

Published on

नई दिल्ली,

सोशल मीडिया पर एक कामयाबी का जश्न जोर-शोर से मनाया जा रहा है. यह सफलता है एक बेटी की, जिसने एक दशक की कड़ी मेहनत के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा को पास किया है. अपनी सफलता को अमिता ने लिंकडिन पर साझा किया था. उनकी ये पोस्ट देखते-देखते वायरल हो गई. बता दें कि कुछ दिनों पहले इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था. खबरों के मुताबिक, अमिता के पिता चाय बेचते हैं.

प्रजापति ने एक वीडियो साझा किया जिसमें पिता उनकी सफलता की खबर सुनकर भावुक हो उठे. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रजापति अपने पिता को गले लगाते हुए और खुशी के आंसू बहाकर रो रही हैं.

अमृता ने लिंक्डइन पर अपनी पूरी कहानी बताई है. उन्होंने लिखा- पापा, मैं सीए बन गई. 10 साल लग गए. आंखों में सपना लिए हर रोज खुद से पूछती थी, क्या ये सपना कभी सच होगा? आज, 11 जुलाई 2024, यह सपना सच हो गया. हां, सपने सच होते हैं. लोग कहते थे कि क्यों करवा रहे हो इतना बड़ा कोर्स, तुम्हारी बेटी नहीं कर पाएगी, क्योंकि मैं औसत छात्रा थी. लेकिन पापा के यकीन और मेरे समर्पण ने मुझे आज यह मुकाम दिलाया है.

अमृता और उनके पिता के गले लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. लोग उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. अमृता की पोस्ट लिंक्डइन पर तेजी से वायरल हो गई है, जिसमें 1.6 लाख से ज्यादा रिएक्शन और लगभग 9,000 कमेंट्स मिले हैं.

एक लिंक्डइन यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपकी कहानी एक परी की कहानी जैसी है. नई राह आपको असीमित खुशी और अनंत उपलब्धियों की ओर ले जाए. आपके पिता का गर्व उन सभी दिलों में जगाई गई रोशनी की झलक है जिन्हें यकीन है मेहनत से लकीरों को बदला जा सकता है.’

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...