29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यकानपुर: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में बांटे गए एक्सपायरी डेट बिस्किट, खाते...

कानपुर: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में बांटे गए एक्सपायरी डेट बिस्किट, खाते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Published on

कानपुर

देश बड़े ही धूमधाम से 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं, कानपुर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक चौंकाने वाली घटना सामने सामने आई है। कानपुर में संविलयन विद्यालय राजेपुर में बच्चों को शिक्षिकों ने एक्सपायरी डेट के बिस्किट बांट दिए। बिस्किट खाते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई।

बिल्हौर तहसील स्थित संविलयन विद्यालय राजेपुर है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था। विद्यालय के बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ ध्वजा रोहण कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के समापन के बाद बच्चों को स्कूल स्टाफ ने बिस्किट वितरित किए थे।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट खाते ही बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं। बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल भागे। बच्चों का उपचार चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल स्टाफ की तरफ से बच्चों को एक्सपायरी डेट के बिस्किट बांटे गए थे। जिसको खाने से उनकी तबीयत बिगड़ी है।

प्रधानाचार्य से मांगा गया स्पष्टीकरण
एबीएसए रवि कुमार सिंह के मुताबिक बिस्किट खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है। इस मामले में संविलयन विद्यालय के प्रधानाचार्य से स्पष्टीयकरण मांगा गया है। इसके साथ एक्सपायरी डेट बिस्किट को जांच के लिए लैब भेजा गया है। बच्चों की सेहत में सुधार है। लैब रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एक्सपायरी डेट बिस्किट
परिजनों का कहना है कि बच्चे स्कूल से घर पहुंचे, तो उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं। परिजनों के पूछने पर बच्चों ने बताया कि स्कूल में बिस्किट मिले बिस्किट खाया था। जब बिस्किट का पैकेट देखा गया, तो वह एक्सपायरी डेट निकला। परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...