8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयमशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल की सियासी पारी का आगाज, BJP में हुईं...

मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल की सियासी पारी का आगाज, BJP में हुईं शामिल

Published on

नई दिल्ली,

मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं. वह आज दोपहर में बीजेपी दफ्तर पहुंचकर पार्टी में शामिल हुईं. अनुराधा पौडवाल ऐसे समय में बीजेपी में शामिल हो रही हैं, जब देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव आयोग आज ही लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है.

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मुझे खुशी मिल रही है कि मैं आज उन लोगों को ज्वाइन कर रही हूं, जिनका सनातन से गहरा नाता है. मैंने फिल्म इंडस्ट्री में गाने के बाद डिवोशनल गाने भी गाए हैं. जिस वक्त रामलला की स्थापना हुई, वहां मुझे गाने का मौका मिला, यह मेरा सौभाग्य है.

राम मंदिर का दर्शन करने पहुंची थीं अयोध्या
अनुराधा पौडवाल सोमवार को राम मंदिर का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचीं थीं. इस मौके पर उन्होंने कहा था कि पिछली बार प्रभु राम का गीत ‘रघुपति राघव’ गाया था तो यही प्रार्थना की थी कि जल्द राम मंदिर का निर्माण जल्द हो.

कौन हैं अनुराधा पौडवाल?
अनुराधा पौडवाल लोकप्रिय गायिका हैं. वह 90 के दशक में अपनी भक्ति गायकी को लेकर लोकप्रियता के चरम पर थीं उनकी उम्र 69 साल की है. उनकी शादी साल 1969 में अरुण पौडवाल से हुई थी जो एसडी बर्मन के असिस्टेंट और म्यूजिक कंपोजर थे. उनके दो बच्चे बेटा आदित्य और एक बेटी कविता हैं. उनके बेटे की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी. साल 1991 में अनुराधा पौडवाल के पति की मौत हो गई थी.

NDA के सामने INDIA
इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए का मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने ‘INDIA’ गठबंधन बनाया है. इस गठबंधन में दो दर्जन से ज्यादा विपक्षी पार्टियां हैं. जबकि, एनडीए में लगभग 40 पार्टियां हैं. एनडीए के पास इस समय 350 से ज्यादा सांसद हैं. जबकि, इंडिया ब्लॉक के पास लगभग 150 सांसद हैं. हालांकि, कई राज्यों में इंडिया ब्लॉक को झटका भी लगा है, क्योंकि वहां की पार्टियों ने अकेले ही लड़ने का फैसला लिया है. उदाहरण के लिए ममता बनर्जी की टीएमसी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है, लेकिन पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर टीएमसी अकेले चुनाव लड़ रही है.

पिछली बार 7 चरणों में हुए थे चुनाव
2019 में लोकसभा चुनाव सात चरणों में करवाए गए थे. पिछली बार 10 मार्च को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था. पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी. नतीजे 23 मई को आए थे. उस चुनाव के वक्त देश में 91 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 67 फीसदी ने वोट डाला था.

2019 में क्या रहे थे नतीजे
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 2014 से भी बड़ी जीत हासिल की थी. 2014 में बीजेपी ने 282 सीट जीती थी, जबकि 2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, एनडीए ने 353 सीटें हासिल की थी. बीजेपी को 37.7% से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि एनडीए ने 45% वोट हासिल किए थे. कांग्रेस 52 सीटों पर ही जीत सकी थी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...