6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसीरियल किलर चंद्रकांत झा गिरफ्तार... दिल्ली में किए थे 18 कत्ल, कर...

सीरियल किलर चंद्रकांत झा गिरफ्तार… दिल्ली में किए थे 18 कत्ल, कर देता था लाश के टुकड़े

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पैरोल जम्पर और सीरियल किलर चंद्रकांत झा को गिरफ्तार कर लिया है. चंद्रकांत ने तिहाड़ जेल के आसपास हत्या की कई वारदातों को अंजाम दिया था. साल 2013 में आजीवन कारावास की सजा होने के बाद उसे साल 2023 में 90 दिन की पैरोल मिली थी, लेकिन वह पैरोल की अवधि पूरी होने पर भी जेल नहीं लौटा. चंद्रकांत झा का क्राइम रिकॉर्ड बेहद खौफनाक रहा है, उसने हत्या के बाद शव के टुकड़े करके तिहाड़ जेल के आसपास फेंके थे.

बता दें कि चंद्रकांत झा की क्राइम हिस्ट्री बेहद खतरनाक और रहस्यमय रही है. उसने 1998 से 2007 के बीच पश्चिमी दिल्ली में 8 लोगों की हत्या की थी. इस सिलसिले की शुरुआत साल 1998 में हुई थी. चंद्रकांत अपने शिकार से पहले दोस्ती करता था, फिर उन्हें मार डालता. उसने साल 2003 में शेखर और उमेश, 2005 में गुड्डू, 2006 में अमित और 2007 में उपेंद्र और दिलीप की हत्या की. वह बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों से दोस्ती करता था, उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने उलझाता था, फिर हत्या कर देता था.

चंद्रकांत झा ने जो हत्या की वारदातों को अंजाम दिया, उनका तरीका बेहद भयावह था. वह हत्या के बाद शव के टुकड़े करता था, फिर उन्हें तिहाड़ जेल के आसपास फेंक देता था. हर बार शव के पास एक चिट्ठी छोड़ता था, जिसमें लिखा होता था- ‘मैंने हत्या की है, पकड़ सको तो पकड़ लो.’ यह क्रिमिनल पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था. चंद्रकांत झा की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी सफलता है, जो लंबे समय से इस खतरनाक अपराधी की तलाश में थी. चंद्रकांत झा के खौफनाक कृत्य पुलिस के लिए एक चुनौती रहे हैं.

चंद्रकांत झा को फरवरी 2013 में तीन हत्याओं के मामले में दोषी ठहराया गया. उसे मौत की सजा और आजीवन कारावास की सजा हुई. हालांकि, 2016 में उसकी मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया था. चंद्रकांत झा के जीवन पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली जुलाई 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जो उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री को दर्शाती है. इस डाक्यूमेंट्री में दिखा कि वह कितना खतरनाक सीरियल किलर था. चंद्रकांत दिल्ली के साप्ताहिक बाजारों में फेरी लगाने का काम करता था. उसने दो बार शादी की, पहली पत्नी को एक साल के भीतर छोड़ दिया. दूसरी पत्नी से उनकी पांच बेटियां हैं. वह ज्यादातर अपने परिवार से दूर रहता था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...