भैया गए थे ऑफिस, घर में अकेली थीं भाभी, ‘भोली सूरत’ वाले देवर ने किया ऐसा कांड हिल गई पुलिस

पूर्णिया

बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां भाई के ऑफिस जाते ही देवर भाभी के पास गया और ‘खून की होली’ खेल दी। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के धंगर टोली लाइन बस्ती की है। यहां एक गर्भवती महिला की उसके देवर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक महिला का नाम रीमा देवी था। वह सात महीने की गर्भवती थी। आरोपी देवर सूरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देवर सूरज ने इस हत्याकांड के पीछे की पुलिस को जो वजह बताई है, उसे सुनकर पुलिसवाले भी एक बार को हैरान रह गए। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है।

घर में अकेली थीं रीमा देवी, तभी देवर ने चाकू से कर दिया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, रीमा देवी अपने घर में काम कर रही थीं। उनके पति केशव मंडल काम के सिलसिले में ऑफिस गए हुए थे। इसी दौरान सूरज ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। उसने रीमा के गले, पेट और जांघ पर कई वार किए। रीमा की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने फोन कर केशव को घटना की जानकारी दी।

2023 में रीमा की केशव से हुई थी शादी
केशव मंडल ने बताया कि उनकी शादी डेढ़ साल पहले 12 जून 2023 को हुई थी। उनकी पत्नी रीमा अररिया के ओमनगर की रहने वाली थीं। केशव ने यह भी बताया कि उनका छोटा भाई सूरज दिमागी रूप से बीमार है। उन्होंने कहा, ‘अकेला पाकर ही उसके छोटा भाई ने उनकी पत्नी का हत्या कर दी।’

आरोपी देवर बोला- जहर देकर मारना चाहती थीं भाभी
वहीं आरोपी सूरज ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई करता है। उसका कहना है कि उसकी भाभी उसे जहर देकर मारना चाहती थी। उसने कहा, ‘उसकी भाभी पड़ोसी से साथ मिलकर जहर खिलाकर उसे मारना चाहती थी। इस वजह से उसने चाकू से गोदकर भाभी की हत्या कर दी।’ पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना से परिवार वाले सदमे में हैं। पड़ोसी भी डरे हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About bheldn

Check Also

कारवार: अयप्पा डिवोटी पर नौसेना अधिकारी ने रॉड और पत्थरों से किया हमला, 20 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

बेंगलुरु, कर्नाटक के मुदगा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कारवार …