12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस नेताओं के पास इतना पैसा कि उन्हें हिसाब भी नहीं रहता......

कांग्रेस नेताओं के पास इतना पैसा कि उन्हें हिसाब भी नहीं रहता… बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी का निशाना

Published on

नई दिल्ली

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से शुक्रवार को नोटों की गड्डी मिलने से हंगामा मच गया। इस मामले को लेकर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने इस पैसे के स्रोत की जांच की मांग की। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

‘पैसों का हिसाब देने से इनकार कर रही कांग्रेस’
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास इतना पैसा है कि उन्हें इसका हिसाब भी नहीं रहता। वह संसद में ही पैसे छोड़ जाते हैं। किसी नेता ने पैसा लेने की जहमत नहीं उठाई। इससे पैसे के स्रोत पर सवाल उठते हैं। त्रिवेदी ने कहा, ‘कांग्रेस जो हर चीज पर सवाल उठाती थी, आज संसद में मिले पैसों का हिसाब देने से इनकार कर रही है।’ उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की।

बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी साधा निशाना
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी इस घटना पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, ‘एक बंडल नोट बेंच से बरामद हुआ है। यह जांच का विषय है। भारत के उपराष्ट्रपति ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस नेताओं के पास से नोटों के बंडल कहां से बरामद हो रहे हैं… इस घटना की जांच होनी चाहिए।’

राज्यसभा सभापति ने दिए जांच के आदेश
राज्यसभा में कांग्रेस के बेंच से नोटों की गड्डी मिलने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘मैं यह सूचित करना चाहता हूं कि कल सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद, जब नियमित जांच की गई, तो सुरक्षा अधिकारियों ने सीट संख्या 222 (जो वर्तमान में अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है) से नोटों का एक ढेर बरामद किया। यह मामला मेरे ध्यान में लाया गया, और मैंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि जांच कानूनी रूप से हो। नियमों के अनुरूप कार्रवाई हो।’

सिंघवी ने क्या दी सफाई?
कांग्रेस के सीनियर नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ 5 मिनट पहले इसके बारे में सुनकर काफी हैरान हूं। मुझे इसके बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। मैंने कल दोपहर 12:57 बजे सदन में प्रवेश किया और सदन की बैठक दोपहर 1 बजे शुरू हुई।’ उन्होंने कहा, “मैं लगभग 3-4 मिनट तक रुका, फिर 1 से 1:30 बजे तक कैंटीन में अयोध्या प्रसाद के साथ दोपहर का भोजन किया। मैं 1:30 बजे निकला, तो हाउस में मेरा कुल समय 3 मिनट था। इसके अलावा, मुझे लगता है कि कैंटीन में मेरे 30 मिनट थे। यह अजीब है कि ऐसे मामलों पर राजनीति की जाती है।”

उन्होंने आगे कहा, “बेशक इस बात की जांच होनी चाहिए कि सामान कहीं भी और किसी भी सीट पर कैसे रखा जा सकता है। हर सीट पर ताला लगा होना चाहिए, जिसकी चाबी संबंधित सांसद के पास होनी चाहिए, नहीं तो वहां कुछ भी रख सकते हैं और आरोप लगा सकते हैं। यह दुखद और गंभीर के साथ हास्यास्पद भी हो जाती है। सभी को मामले की तह तक जाने में अपना सहयोग देना चाहिए।”

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...