5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यतिरुमला: क्रॉस और यीशु के नाम वाले सामान बेचने पर दुकान सील,...

तिरुमला: क्रॉस और यीशु के नाम वाले सामान बेचने पर दुकान सील, जांच के आदेश

Published on

नई दिल्ली,

तिरुमला में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) के अधिकारियों ने एक दुकान को अस्थायी रूप से सील कर दिया. यह कार्रवाई तब हुई जब एक भक्त ने दुकान में क्रॉस और यीशु के नाम वाले कड़े (स्टील ब्रेसलेट) बिकने की शिकायत की.

हैदराबाद से आए श्रीधर नाम के एक भक्त ने अपने परिवार के साथ भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन किया. दर्शन के बाद, उन्होंने सीआरओ ऑफिस के सामने एसएनसी शेड की दुकान नंबर तीन से अपने बच्चे के लिए एक स्टील का कड़ा खरीदा. लेकिन जब वह अपने कमरे में पहुंचे और कड़ा देखा, तो वह हैरान रह गए. कड़े पर यीशु का नाम और क्रॉस का चिन्ह बना हुआ था.

श्रीधर ने तुरंत इस मामले को टीटीडी चेयरमैन बी.आर. नायडू के ध्यान में लाया. इस पर चेयरमैन ने अधिकारियों को तुरंत दुकान की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया. जांच में पता चला कि इस दुकान में जो नया स्टॉक आया था, वह चेन्नई से आया था. इसमें कड़े और अन्य आभूषण शामिल थे, जिन्हें बिक्री के लिए रखा गया था.

टीटीडी एस्टेट, टास्क फोर्स और सतर्कता अधिकारियों की टीम भक्त के साथ दुकान पर पहुंची और तुरंत दुकान को अस्थायी रूप से बंद कर दिया. मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए गए हैं.

तिरुमाला, जो एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, वहां दूसरी धर्मों से जुड़े उत्पादों की बिक्री पर स्थानीय भक्तों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई. टीटीडी अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

आपको बता दें कि हाल ही में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने तिरुमाला मंदिर में राजनीतिक और नफरत भरे भाषणों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. यह कदम मंदिर की पवित्रता और धार्मिक शांति को बनाए रखने के लिए उठाया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...