पेड़ से टकराकर पुणे में पलटी SUV… बारामती फ्लाइट अकादमी में पढ़ रहे दिल्ली-मुंबई के दो छात्रों की मौत

पुणे

महाराष्ट्र के पुणे में दो ट्रेनी पायलट की मौत होने की घटना सामने आई है जब कि कार में सवार दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह पुणे की बारामती-भगवान रोड पर एक कार पेड़ से टकराकर पलट गई। इसमें रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी से जुड़े प्रशिक्षु छात्र सवार थे। पुलिस के अनुसार यह सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई। फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी के इन छात्रों ने घटना से पहले एक छोटी सी पार्टी की थी। इसमें उन्होंने एक शराब भी पी थी।

डिनर के बाद निकले थे घूमने
पुलिस के अनुसार यह टक्कर इतनी भीषण थी कि 21 साल प्रशिक्षु पायलट तक्षु शर्मा और आदित्य कनासे की मौके पर ही मौत हो गई और चार पहिया वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार छात्रों ने पहले एक छोटी-सी पार्टी की और शराब पी। फिर वे डिनर के बाद एक एसयूवी में घूमने निकल थे। बारामती संभाग के पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन राठौड़ ने बताया कि वाहन तेज गति से भगवान रोड की ओर जा रहा थी। तभी चालक ने एक तीखे मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन एक पेड़ टकरा गई। कार पास में कंक्रीट की पाइपलाइन में फंस गया। वाहन चला रहे कृष्ण सिंह और चेष्टा बिश्नोई घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है

दिल्ली और बिहार के छात्र शामिल
पुलिस के अनुसार बारामती-भगवान रोड पर हुए हादसे में टाटा हैरियर एसयूवी कार का नंबर BR-03AM-9993 है। मृतकों की पहचान दिल्ली के तक्षु शर्मा (21) और मुंबई के आदित्य कांसे (21) के रूप में हुई है। बिहार के कृष्ण इशु सिंह (21), जो कथित तौर पर वाहन चला रहे थे। वह घायल हो गए। राजस्थान की रहने वाली चेष्टा बिश्नोई (21) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे की जांच कर रही है।

About bheldn

Check Also

हाथों में हथकड़ी, पैरों में जंजीरें… व्हाइट हाउस ने दिखाई प्रवासियों के मास डिपोर्टेशन की तस्वीरें, कहा- ये ट्रंप का दुनिया को मैसेज

वॉशिंगटन: अमेरिका में अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। व्हाइट …