6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में माओवादी नेता की सहयोगियों ने की हत्या, पुलिस मुखबिरी का...

छत्तीसगढ़ में माओवादी नेता की सहयोगियों ने की हत्या, पुलिस मुखबिरी का था शक

Published on

रायपुर,

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक माओवादी नेता की उसके सहयोगियों ने मिलकर हत्या कर दी. इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह हत्या नक्सलियों के आपसी विवाद का नतीजा है. बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि यह घटना 6 सितंबर की है. रायपुर से लगभग 130 किलोमीटर दूर कांकेर जिले के परतापुर पुलिस थाना क्षेत्र के मालमपेंटा जंगल में वारदात को अंजाम दिया गया.

आईजी ने बताया कि राजनांदगांव-कांकेर सीमा पर दक्षिणी बस्तर के माओवादी डिविजन के रहने वाले विज्जा मड़कम की तेलंगाना के माओवादी नेता विजय रेड्डी के निर्देश पर हत्या की गई है. विजय रेड्डी ने ही उसके साथियों के विज्जा की हत्या का ऑर्डर दिया था. रेड्डी ने विज्जा पर संगठन से गद्दारी का आरोप लगाया था.

आईजी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर के कई इलाकों में हुई मुठभेड़ के दौरान तेलंगाना, ओड़िशा, महाराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों के वरिष्ठ कैडरों की मौत के बाद प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी ग्रुप का शीर्ष नेतृत्व परेशान है. उन्होंने बताया कि नक्सली संगठन अपने सदस्यों पर ही पुलिस मुखबिर होने का संदेह करते हुए वरिष्ठ नेता उन्हें निशाना बना रहे हैं. इससे नक्सली संगठने में अंदरूनी कलह की स्थिति बन गई है.

सुंदरराज ने यह भी बताया कि शीर्ष माओवादी नेता सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान बचने के लिए लोकल कैडर को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं. हाल के एनकाउंटर में माओवादियों की यहर रणनीति भी विफल होती दिखी है.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this