मां कंकाली भक्त मंडल ने निकाली विशाल चुनरी यात्रा

भेल भोपाल।

मां कंकाली भक्त मंडल सतनामी नगर सोनागिरी द्वारा विशाल चुनरी यात्रा शांति सरोवर हाई स्कूल सतनामी नगर सोनगिरी हनुमान मंदिर के पास से निकाल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए गोदवाल कंकाली धाम पहुंची। चुनरी यात्रा का 13वां सफल आयोजन था। माता को चुनरी अर्पित करके देश एवं प्रदेश की खुशहाली, आपसी एकता, भाईचारा, प्रेम, परिवारों में सुख शांति, हिंदू सनातन धर्म की अलख जगती रहे ऐसी मां से प्रार्थना की। पूरी यात्रा में सभी भक्त नृत्य करते झूमते गाते माता के जयकारे लगाते कंकाली धाम पहुंचे। जगह—जगह चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, संरक्षक राकेश सिंह भदौरिया, संरक्षक अशोक गुप्ता इस आयोजन की प्रमुख रामप्यारी गौर, चतरी बाई गौर, अमित गौर, विक्की गौर, सुजीत गौर, महेश गौर, पंचम गौर, नेहा, नीतीश मिश्रा, पंडित ज्ञान देव मिश्रा, आर्यंस मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, पार्षद उर्मिला मौर्य, पार्षद छाया ठाकुर, पार्षद राजेश चौकसे, पार्षद शिवलाल मकोरिया, प्रकाश दरयानी, दलजीत सिंह, महेंद्र मिश्रा, उमेश चंद्र गौतम,संतोष ग्वाला, लवकुश यादव, गणेश राम नागर, केके शुक्ला, प्रदीप लोधी,शैतान सिंह लोधी, विपिन चौकसे, विनोद तिवारी, सुनील तिवारी, आशीष तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, राकेश पाठक, सुनील व्यास, जीएस चौहान, पप्पू व्यास, अमरीश राय, प्रकाश बड़ेरिया, गजेंद्र मालवीय सहित बडी संख्या में माताएं—बहने युवा साथी एवं बच्चे उपस्थित रहे। मां को चुनरी अर्पित कर पूजापाठ करने के बाद सभी ने भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की।

About bheldn

Check Also

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में 1 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया

भेल भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि …