साप्ताहिक बाजार में भेल और निगम प्रशासन ने की पालीथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई

— 57 प्रकरण में 6700 रुपए का किया जुर्माना

भेल भोपाल।

नगर निगम भोपाल जोन क्र- 12,14,15,16,18,19 तथा भेल प्रशासन द्वारा विजय मार्केट साप्ताहिक बाजार वार्ड 56 में पॉलीथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही की गई। भेल प्रशासन, निगम, पुलिस बल द्वारा दल बनाकर संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में नगर निगम 57 प्रकरण में 6700 रुपए का जुर्माना किया गया और करीब 10 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन जब्त की। कार्रवाई में राकेश शर्मा,प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, मधुसूदन तिवारी,रमाकांत यादव, संदीप मंडलेकर,रवि बाथम, विजय शाक्य, भेल प्रशासन से रमेश चंद्रा, चंद्रकांत विश्वकर्मा, अभिनव शर्मा, प्रकाश दिनवानी,जेपी सिंह, एसएन बाथम, प्रवीण पाटिल, रामेश्वर सांवले, धनंजय सिंह सहित पुलिस बल मौजूद था।

About bheldn

Check Also

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में 1 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया

भेल भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि …