17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालछात्र के जूते में कुंडली मारकर बैठा था जहरीला सांप, परिजनों ने...

छात्र के जूते में कुंडली मारकर बैठा था जहरीला सांप, परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश

Published on

भोपाल:

शहर में एक बच्चा स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसने यूनिफॉर्म पहनी और उसके बाद शूज यानि जूते पहनने ही वाला था कि अचानक चौंक कर जूते छोड़कर भागा। अगर वह कुछ सेकंड की देरी कर देता तो उसकी जान भी जा सकती थी क्योंकि जो जूता वह पहनने जा रहा था उसमें एक जहरीला सांप दुबक कर बैठा था।

दरअसल, पूरा मामला भोपाल शहर के होशंगाबाद रोड स्थित गुलाबी नगर का है। यहां के निवासी सुरेंद्र प्रसाद सिंह का 14 वर्षीय पोता आयुष्मान स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था। वह बाहर रखे जूते को लेकर छत पर गया। उसने जूता पॉलिश किया और अपने पैर में एक जूता पहना और दूसरा पहनने ही वाला था कि उसमें कुछ हलचल हुई। जब ध्यान से जूते को देखा तो अंदर सांप था। जिसे देखते ही आयुष्मान के होश उड़ गए और वह चिल्लाते हुए वहां से नीचे भागा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ कर कमरे से बाहर निकले और छत पर जाकर देखा तो जूते में जहरीला सांप बैठा था। परिजनों ने हिम्मत करके जूते को पॉलीथिन और फिर एक बाल्टी में डाला। इसके बाद कुछ दूर जंगल में ले जाकर सांप को छोड़ दिया।

रसेल वाइपर की क्या विशेषता होती है?
बता दें कि आयुष्मान होशंगाबाद रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र है। परिजनों के अनुसार आयुष्मान की तबीयत खराब होने के कारण वह मंगलवार को स्कूल नहीं गया था। उसके स्कूल के जूते बरामदे में ही रखे थे। शायद इसी दौरान सांप वहां आ गया हो। विशेषज्ञों के अनुसार रसेल वाइपर एक बेहद जहरीला सांप होता है। यह भारत के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। यह सांप अंडे नहीं देता, बल्कि सीधे बच्चे देता है। रसेल वाइपर के काटने से इंसान के जिंदा रहने की संभावना बहुत कम होती है। कभी काट दे तो तुरंत जिला अस्पताल ले जाना चाहिए।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...