25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यशराबबंदी वाले बिहार में नशे में धुत डांस करते नजर आए पुलिसकर्मी,...

शराबबंदी वाले बिहार में नशे में धुत डांस करते नजर आए पुलिसकर्मी, DSP ने 3 को किया गिरफ्तार

Published on

सारण,

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में पुलिसकर्मी ही शराब के नशे में डांस करते हुए नजर आए जिसके बाद तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला सारण जिले के मशरक उत्पाद पुलिस थाने का है जहां थाने में जाम छलकाने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को अरेस्ट किया गया है. घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

3 पुलिसकर्मी शराब के नशे में गिरफ्तार
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना को लेकर सारण की डीएसपी बसंती टोपो ने बताया कि बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर मशरक उत्पाद पुलिस थाने में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को डांस प्रोग्राम देखते हुए शराब के नशे में पाया गया. इनके पास से पांच लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब (IMFL) भी बरामद की गई.

गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार और सिपाही संतोष कुमार शामिल हैं. डीएसपी ने बताया कि छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और तीन अन्य की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है.

बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू
बता दें कि बिहार में 2016 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बावजूद, पुलिस थाने जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की गतिविधि राज्य की शराबबंदी नीति पर सवाल खड़े कर रही है.इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. बिहार में शराबबंदी कानून के तहत दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है.

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...