अयोध्या में नहीं दिखेंगे अंडरगारटमेंट्स के विज्ञापन, धार्मिक माहौल बनाए रखने के लिए नगर निगम का बड़ा फैसला

अयोध्या

रामनगरी अयोध्या में धार्मिक माहौल बनाए रखने के लिए नगर निगम ने एक अजीबोगरीब फैसला लिया है। इस फैसले के तहत शहर में अंडरगारमेंट्स के विज्ञापन वाली होर्डिंग्स दिखाई नहीं देंगी। नगर निगम ने अयोध्या में ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाने का फैसला किया है। निगम का कहना है कि शहर के धार्मिक महत्व को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि अयोध्या में गुटखा, शराब और बीड़ी के विज्ञापनों पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई नगर निगम की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में त्रिपाठी ने नगर आयुक्त संतोष शर्मा के साथ मिलकर कर वसूली की भी समीक्षा की। इस दौरान नगर निगम ने फैसला किया कि शहर में अब अंडर गारमेंट्स के विज्ञापन पर रोक लगाई जाएगी। अयोध्या के साधु-संतों ने इस फैसले का स्वागत किया है। गिरीश पति त्रिपाठी ने इसे लेकर कहा कि अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है और यह धार्मिक नगरी है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालु यहां से धर्म का वातावरण साथ लेकर जाएं, इस उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। इस फैसले से यहां के धार्मिक वातावरण को और अधिक धार्मिक बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम लोग नगर निगम से संबंधित बैठकें नियमित रूप से करते हैं। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जाते हैं। इसी में यह फैसला भी लिया गया है।

About bheldn

Check Also

मुसलमानों के लिए हिंदुओं ने लड़ा युद्ध, जान देकर बनवाई मस्जिद, जानें केरल की 500 साल से जारी ‘शुक्रिया’ परंपरा

तिरुवनंतपुरम जब देश में पुराने मुस्लिम शासकों से जुड़ी जगहों को लेकर विवाद हो रहे …