आज चुनाव हुए तो BJP और इंडिया गठबंधन के बीच सीटों का फासला कितना? आ गया सबसे ताजा सर्वे

नई दिल्ली

लोकसभा चुनावों के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को शानदार जीत मिली है। अगर देश में अभी लोकसभा चुनाव आ जाएं, तो क्या नतीजे होंगे? इसे लेकर एक सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के मुताबिक, देश में अगर अभी लोकसभा चुनाव हो जाएं तो बीजेपी आराम से सरकार बना सकती है। बीजेपी को 281 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। वहीं कांग्रेस 78 सीटें ही जीत पाएगी।

अपने दम पर सरकार बना सकती है बीजेपी
इंडिया टुडे और सीवोटर्स के सर्वे के अनुसार, अगर देश में अभी लोकसभा चुनाव होते हैं, तो बीजेपी अपने दम पर सरकार बना लेगी। बीजेपी 281 सीट जीत सकती है। वहीं एनडीए गठबंधन को 343 सीटों का शानदार बहुमत मिलेगा। वहीं इंडिया गठबंधन को 188 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में देशभर की 543 लोकसभा सीटों के 54 हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत की गई।

किसे कितना वोट प्रतिशत
अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं, तो बीजेपी के वोट शेयर में भी इजाफा होगा। सर्वे के अनुसार, बीजेपी को 40 फीसदी से ज्यादा वोट मिल सकता है।

पीएम मोदी के कामकाज से कितने लोग खुश?
प्रधानमंत्री के कामकाज से कितने खुश हैं? जब ये सवाल लोगों से पूछा गया को 36.1 फीसदी लोगों ने कहा ‘बहुत अच्छा’, 25.7 फीसदी लोगों ने ‘अच्छा’, 15.8 फीसदी लोगों ने ‘औसत’, 8.3 फीसदी लोगों ने ‘खराब’ और 12.8 फीसदी लोगों ने ‘बहुत खराब’ बताया। यानी 60 फीसदी से ज्यादा लोग ऐसे थे, जो ये मानते हैं कि पीएम मोदी ने अच्छा या बहुत अच्छा काम किया है और वो उनके कामकाज से खुश हैं।

क्या इंडिया गठबंधन रहना चाहिए?
इसके अलावा इस सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या अब भी विपक्षी गठबंधन इंडिया को रहना चाहिए? इसके जवाब में करीब 65 फीसदी लोगों ने कहा कि देश में इंडिया रहना चाहिए। वहीं 25.6 लोग ऐसे थे, जिन्होंने माना कि विपक्ष को इंडिया गठबंधन को खत्म कर देना चाहिए।

About bheldn

Check Also

साथ मिलकर लड़ते तो … दिल्ली में AAP- कांग्रेस गठबंधन और नतीजों पर संदीप दीक्षित ने किया ये दावा

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार बहुमत हासिल किया है। वहीं सत्ता …