6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यसपा विधायक पूजा पाल के भाई पर बम से हमला! पुलिस खंगाल...

सपा विधायक पूजा पाल के भाई पर बम से हमला! पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Published on

प्रयागराज

सपा विधायक पूजा पाल के भाई राहुल पाल ने पुलिस में तहरीर दी है कि मंगलवार शाम प्रीतम नगर और नीवा नगर में क्षेत्र में उनकी कार पर बम से हमला किया गया। बुधवार को राहुल पाल ने पुलिस में इस सिलसिले में तहरीर दी है। प्रयागराज पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

मंगलवार को ही उमेश पाल के अपहरण केस में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल के रिश्‍तेदार थे। राजू पाल हत्‍याकांड में उमेश पाल मुख्‍य गवाह थे। पूजा पाल राजू पाल की पत्‍नी हैं।

मंगलवार को होने वाली सुनवाई के लिए अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती कोर्ट से प्रयागराज की नैनी जेल लाया गया था। इसी मामले में आरोपी और अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से लाया गया। कोर्ट ने अपने फैसले में अतीक को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी वहीं अशरफ को बरी कर दिया।

पूजा पाल के भाई राहुल पाल के मुताबिक मंगलवार शाम को ही जब वह कहीं जा रहा था उस समय उसकी कार के पीछे धमाके की आवाज आई। जब उसने पलटकर देखा तो पाया कि धुंआ उड़ रहा है। इसके बाद एक और धमाका हुआ। इसकी शिकायत राहुल ने बुधवार को धूमनगंज पुलिस में की। पुलिस इस मामले में तफतीश कर रही है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this