भोपाल
भेल के एक्स जनरल मैनेजर सुभाष सक्सेना का निधन हो गया है। वह दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट थे। लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हुआ है। वह भोपाल यूनिट के अलावा झांसी में भी जनरल मैनेजर के पद पर रह चुके। वह एक सटीक भविष्यवक्ता थे। उनके निधन की खबर सुनकर भेल परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।