बारबाडोस में झंडा गाड़ा तो दुबई में स्टंप, रोहित शर्मा का यह कूल अंदाज आपने देखा क्या

नई दिल्ली

भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। दुबई में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 252 रनों का लक्ष्य 49 ओवर में हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 48 और केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने 63 और माइकल ब्रेसवेल ने 53 रनों की पारी खेली।

रोहित ने स्टंप फेंक कर गाड़ा
मैच के बाद रोहित ने एक मजेदार कारनामा किया। वह हाथ में स्टंप लेकर जा रहे थे। वह सामने किसी को इशारे भी कर रहे थे। रोहित ने इस विकेट से जोर से जमीन की तरफ मारा और वह गड़ गया। स्टंप बिल्कुल सीधा खड़ा था। यह देखकर दर्शक हैरान रह गए और तालियां बजाने लगे। रोहित का यह अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। रोहित मैदान पर अक्सर कुछ ऐसा कर देते हैं जो चर्चा में रहता है।

बारबाडोस में तिरंगा गाड़ दिया था
भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वह मुकाबला कैरेबियन देश बारबाडोस में खेला गया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को मैच के आखिरी ओवर में जीत मिली। जीत के बाद जश्न मनाने के दौरान रोहित शर्मा ने मैदान पर तिरंगा गाड़ दिया था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भले ही उन्हें तिरंगा नहीं गाड़ा लेकिन स्टंप गाड़कर अपना दबदबा पेश कर दिया।

संन्यास लेने के मूड में नहीं रोहित
कयास लगा जा रहे थे कि रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट को छोड़ दिया था। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी वह वनडे नहीं छोड़ रहे। उन्होंने फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ कर दिया।

About bheldn

Check Also

टीम इंडिया की जीत पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, शोएब अख्तर ने जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

भारत ने 15 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. फाइनल में …