भेल भोपाल।
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के श्रमिक नेता दीपक गुप्ता के नेतत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दिन मध्यप्रदेश की जनता द्वारा चुनी हुई लोकतंत्र की कांग्रेस सरकार को भाजपा द्वारा धन, बल का प्रयोग करते हुए विधायकों को खरीद कर कांग्रेस सरकार गिरा दी गई थी। इसलिए यह दिन कांग्रेस जन लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया, योगेंद्र कौशल, जेके पाठक, उदयवीर सिंह, अरुण कुमार सिंह, बीडी शुक्रवारे, रामपाल धोसले, लक्ष्मण सिंह, ओंकार सिंह, सुशील प्रजापति, उपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल हुए।