भाजपा देश, धर्म तथा मानव कल्याण के हित में करती है कार्यः मंत्री कृष्णा गौर

भेल भोपाल।

भानपुर मंडल के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक, घुमंतू अर्ध घुमंतू कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि होली हमे सिखाता है कि व्यक्ति जितना भी ताकतबर, रसूखदार हो बुराई और अधर्म का अंत होता है। आपस में एक दूसरे से मिलकर खुशियां बाटने, बड़ों का-सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त करने का त्यौहार है। भारतीय नव वर्ष गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्र से शुभारंभ होता है, पूरा देश भक्तिमय हो जाता है। त्यौहार के माध्यम से हमें एक स्थान पर मिलने का अवसर तथा आनंदित होने का अवसर प्रदान होता है। एक मात्र भारतीय जनता पार्टी है जो देश, धर्म तथा मानव कल्याण के हित में कार्य करती है। कृष्णा गौर ने सबके परिवार में सुख, समृद्धि, खुशहाली की माता रानी से प्रार्थना की। इसके पूर्व कृष्णा गौर ने नौ कन्याओं का पूजन किया। कृष्णा गौर का मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, विधायक प्रतिनिधि ने शाल, श्रीफल से किया स्वागत किया।

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े 👉👉

Join Now