पीएम मोदी ने राम सेतु का किया दिव्य दर्शन, श्रीलंका से लौटते समय शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली :

पीएम मोदी अपनी तीन दिन की श्रीलंका यात्रा से लौट आए हैं। श्रीलंका से लौटते समय पीएम मोदी को राम सेतु के भी दर्शन हुए। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। पीएम ने राम सेतु से जुड़ा एक वीडियो भी एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।

पीएम मोदी ने लिखा, आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।

https://x.com/narendramodi/status/1908780648707612783?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1908780648707612783%7Ctwgr%5Ecb99e6cc1963b070596f814f5a6c7b7c04ada4b6%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fpm-modi-shared-ram-setu-video-on-the-way-back-to-sri-lanka-visit-watch-video%2Farticleshow%2F120035087.cms

तमिलनाडु में पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामेश्वरम में ‘पंबन रेल पुल’ का उद्घाटन किया। ये भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है। 2019 में पीएम मोदी ने ही इसकी नींव रखी थी। 2.08 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज रामेश्वरम (पंबन द्वीप) को तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है। प्रधानमंत्री ने रिमोट डिवाइस का उपयोग करके पुल के वर्टिकल लिफ्ट स्पैन को संचालित किया, जिससे तटरक्षक जहाज नीचे से गुजर सका।

नवनिर्मित संरचना देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल है, जो स्वदेशी इंजीनियरिंग की अभूतपूर्व प्रगति को दर्शाता है। पीएम मोदी ने चेन्नई में रामेश्वरम और तांबरम के बीच एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई, जिससे क्षेत्रीय संपर्क में और वृद्धि होगी और यात्रियों और तीर्थयात्रियों के लिए सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े 👉👉

Join Now