देश में आए दिन देर रात लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहते हैं, जो वाकई में काफी शर्मनाक है।सड़क से गुजर रहे मनचलों के कारण रात के अंधेरे में बहन-बेटियों को घर से निकलने में असहज महसूस होता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े नियमों के बावजूद ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक ऐसा ही शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मनचला रात के समय गली से गुजर रही लड़की के साथ छेड़छाड़ करता है। ये घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला
आपको बता दें कि ये घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट में 4 अप्रैल की रात 1.52 बजे के आसपास हुई। सीसीटीवी फुटेज में ये साफ देखा जा सकता है कि दो लड़कियां किसी गली से गुजर रही हैं।
तभी तेज रफ्तार में एक शख्स दौड़कर उनके पास आता है और उन में से एक लड़की को दबोच लेता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है. इससे घबराकर दोनों महिलाएं चिल्लाने लग जाती हैं, जिसके बाद वो शख्स वहां से भाग मिकलता है।
देखें CCTV फुटेज
इस घटना का वीडियो @deadripper07 नाम के एक यूजर ने एक्स पर शेयर करते हुए मामले की जानकारी दी है। साथ ही उसने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है, ‘शहर में आखिर हो क्या रहा है? महिलाएं इन छेड़खानी से सुरक्षित नहीं हैं।’ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर के मुताबिक, इस घटना को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने अभी तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं की है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिलाओं ने छेड़छाड़ के खिलाफ अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है तो पुलिस खुद ही औपचारिक शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं। देश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की ये घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।