शिवपुरीः
आजकल सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। चाहे फिर वह किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत ही करना क्यों ना हो। ऐसा करने वालों को तब एहसास होता है जब उनपर आफत आ पड़ती है। ऐसा एक मामला शिवपुरी जिले से सामने आया। जिसमें एक महिला फेमस होने के लिए गलती कर दी। अब माफी मांग रही है।
दरअसल, शिवपुरी जिले के मगरौनी निवासी प्रीति कुशवाह ने ग्वालियर किले घूमने आई थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के लिए रील्स बना रही थी। इस दौरान उसने ऐसा किया जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। फेम पाने के लिए महिला ने एक विवादास्पद वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाल दिया। वीडियो में महिला जैन प्रतिमाओं के आगे खड़े होकर विवादास्पद वीडियो बनाया। साथ ही महिला के साथी जैन प्रतिमाओं पर जूते पहन के चढ़ गए। इतना ही इस दौरान अभद्र भाषा का उपयोग किया।
जैन समाज में फैला आक्रोश
महिला का ऐसा वीडियो सामने आने के बाद जैन समाज में आक्रोश है। उन्होंने एसपी को ज्ञापन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। जैन समाज के मैदान में आने के बाद अब संबंधित महिला और उसके सहयोगी ने क्षमा और माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।
माफी का वीडियो जारी किया
महिला ने पहले तो सोशल मीडिया आईडी से विवादित वीडियो को हटाया। इसके बाद वीडियो जारी कर माफी मांगी। महिला ने कहा कि उसे नहीं पता था कि यह प्रतिमाएं जैन धर्म से जुड़ी हैं। वीडियो में उसका सहयोगी भी साथ में मौजूद दिखाई दे रहा है। प्रीति कुशवाह ने विवादित वीडियो में कहा था कि आप सबने प्लास्टिक और लकड़ी के पुतले देखे होंगे, ये पत्थर का पुतला है। इस दौरान वह प्रतिमाओं पर जूते-चप्पल पहनकर बैठी हुई भी दिखाई दे रही थी।
मामले के तूल पकड़ने पर मांगी माफी
इस मामले के तूल पकड़ने पर प्रीति कुशवाह और उनके सहयोगी को वीडियो बनाकर माफी मांगना पड़ी है। महिला ने वीडियो को उनके सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। इसके साथ ही उन्होंने जैन समाज से क्षमा याचना की है।