गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव में दो पैनल आमने—सामने

— 442 उद्योगपति करेंगे मतदान, चुनाव 12 अप्रैल को

भेल भोपाल।

दो साल बाद एक बार फिर गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव 12 अप्रैल को होंगे। इस चुनाव में प्रगतिशील और नवोदय पैनल आमने—सामने है। 9 अप्रैल को नाम वापसी के बाद दोनों पैनल के उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। एसोसिएशन के कुल 442 उद्योगपति अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे। फिलहाल प्रगतिशील पैनल को विजय गौड़ और नवोदय पैनल से ओम पटेल चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रगतिशील पैनल से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय गौड़, उपाध्यक्ष मदनलाल गुर्जर, सचिव योगेश गोयल, सह—सचिव रछपाल सिंह,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार खाब्या, कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र शर्मा, अंकुर गुप्ता, जगदीश ममतानी, कंवर जीत सिंह, पंकज बिंद्रा, हबीब हुसैन, अभिमन्यु चौपड़ा वहीं नवोदय पैनल से अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल, उपाध्यक्ष राम अवध, संयुक्त सचिव रामकष्णन विश्वकर्मा, सेक्रेट्री कृष्णा रंजन शर्मा, कोषाध्यक्ष शंकर कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य महावीर प्रसाद शर्मा, सरबजीत सिंह सोखी, अनुज तनेजा, प्रवीण विजयन, अर्पित अग्रवाल चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में विजय गौड़ निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। उनके कार्यकाल में औद्योगिक क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य कराए गए, ऐसे में इस चुनाव में उनकी पैनल का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। चुनाव अधिकारी महेंद्र भगत के मुताबिक 12 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े 👉👉

Join Now