गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव आज

भेेल, भोपाल।

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के दो वर्षीय चुनाव के लिए आज उद्योगपति वोटिंग करेंगे। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य वोटिंग के आधार पर चुने जाएंगे। इस वर्ष 2025-27 के चुनाव हेतु दो पैनल चुनाव लड़ रहे हैं। प्रगतिशील पैनल और नवोदय पैनल के उम्मीदवार मैदान में है।

प्रगतिशील पैनल से विजय गौड़़, अध्यक्ष, मदन लाल गुर्जर, उपाध्यक्ष, योगेश गोयल सचिव,राछपाल सिंह जी सह सचिव, सुनील कुमार खाब्या, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, अभिमन्यु चोपड़ा ,अंकुर गुप्ता, हबीब हुसैन, जगदीश ममतानी, कंवर जीत सिंह , पंकज बिन्द्रा, रविंदर शर्मा मैदान में है। वहीं नवोदय पैनल से ओ.पी पटेल, अध्यक्ष, राम अवध विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष, कृष्णा रंजन शर्मा,सचिव, रामकृष्ण विश्वकर्मा, सह सचिव, शंकर कश्यप,कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य अनुज तनेजा, महावीर प्रसाद शर्मा, प्रवीण विजयन, निर्दलीय उम्मीदवार एच.एल गर्ग , नरेंद्र सिंह सरबजीत सिंह सोखी मैदान में है। खबर हैं कि इस बा फिर से प्रगतिशील पैनल बाजी मार सकती है।

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े 👉👉

Join Now