17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलगांगुली को ICC में फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी... लक्ष्मण भी बने क्रिकेट...

गांगुली को ICC में फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी… लक्ष्मण भी बने क्रिकेट समिति का हिस्सा

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. गांगुली को आईसीसी की मेन्स क्रिकेट समिति का फिर से चैयरमैन बनाया गया है. आईसीसी ने रविवार (13 अप्रैल) को इसकी घोषणा की. भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को भी आईसीसी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई.

टेम्बा बावुमा भी समिति का हिस्सा
वीवीएस लक्ष्मण आईसीसी की मेन्स क्रिकेट समिति में सदस्य नियुक्त हुए हैं. इस समिति में गांगुली-लक्ष्मण के अलावा हामिद हसन, डेसमंड हेन्स, टेम्बा बावुमा और जोनाथन ट्रॉट शामिल हैं. आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति की सिफारिशों के बाद इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई. गांगुली और लक्ष्मण पहले भी आईसीसी में ये जिम्मेदारी निभा चुके हैं. उनकी वापसी ऐसे समय में हुई है, जब वैश्विक क्रिकेट चुनौतियों और अवसरों दोनों का सामना कर रहा है.

आईपीएल ने अफगानिस्तान की विस्थापित महिला क्रिकेटरों की सहायता के लिए एक समर्पित पहल शुरू की है. यह कदम इन एथलीटों के लिए बढ़ती चिंता के बीच उठाया गया है. कई अफगानी खिलाड़ी अपने देश में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिबंधों के कारण प्रशिक्षण, वित्तपोषण और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच खो चुकी हैं. आईसीसी ने इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के साथ मिलकर एक दीर्घकालिक योजना तैयार की है. अफगान की महिला खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कोष गठित होगा.

आईसीसी महिला क्रिकेट समिति: कैथरीन कैम्पबेल, एवरिल फाहे और फोलेत्सी मोसेकी.
आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति: सौरव गांगुली (अध्यक्ष), हामिद हसन, डेसमंड हेन्स, टेम्बा बावुमा, वीवीएस लक्ष्मण और जोनाथन ट्रॉट.

 

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...