टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा का भौकाल… चकनाचूर कर दिया बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ एक भारतीय है आगे

हैदराबाद:

आईपीएल 2025 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने बोर्ड पर 143 रन लगाए। जवाब में मुंबई की टीम को रोहित शर्मा ने कमाल की शुरुआत दी। इसी के साथ रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

रोहित ने किया बड़ा कमाल
मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 12,000 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली के बाद वे यह रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। रोहित शर्मा पर आईपीएल शुरू होने से पहले काफी दबाव था क्योंकि वे फॉर्म में नहीं थे। लेकिन अब ये खिलाड़ी एक बार फिर से तगड़ी फॉर्म में वापस लौट चुका है।

रोहित शर्मा ने किया कमाल
रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 4231 रन बनाए हैं। बाकी रन उन्होंने आईपीएल और चैंपियंस लीग में बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में रोहित ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक बनाया। उनकी और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। रोहित शर्मा 12,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली ने यह मुकाम हासिल किया था।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी:
क्रिस गेल: 14562 रन (463 मैच)
एलेक्स हेल्स: 13610 रन (494 मैच)
शोएब मलिक: 13571 रन (557 मैच)
कीरोन पोलार्ड: 13537 रन (695 मैच)
विराट कोहली: 13208 रन (407 मैच)
डेविड वार्नर: 13019 रन (404 मैच)
जोस बटलर: 12469 रन (442 मैच)
रोहित शर्मा: 12013- रन (456 मैच)

रोहित अब विराट कोहली, डेविड वार्नर, क्रिस गेल और कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ टी20 में 12000 रन बनाने वाले कुछ बड़े बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। उनके रनों का एक बड़ा हिस्सा आईपीएल के माध्यम से आया है, जहां उन्होंने कुछ समय के लिए डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया, इसके बाद 2011 में वे मुंबई इंडियंस में चले गए।

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े 👉👉

Join Now