नई दिल्ली।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के पद पर कार्यरत शिव पाल सिंह को कार्यकाल बढा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से जारी आदेश के अनुसार केंद्र सरकार ने सिंह के कार्यकाल को 5 फरवरी, 2026 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
सिंह उत्तर प्रदेश कैडर में भारतीय वन सेवा के 1997 बैच के अधिकारी हैं। वे 21 जून, 2022 से भेल के सीवीओ के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और थर्मल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से पब्लिक पॉलिसी की भी पढ़ाई की है।