8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस में आतंकवाद और युद्ध पर पीएम मोदी की दो टूक, भारत...

रूस में आतंकवाद और युद्ध पर पीएम मोदी की दो टूक, भारत ने एक तीर से साधे दो निशाने

Published on

नई दिल्ली:

पीएम मोदी इस वक्त दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं। सोमवार को मॉस्को पहुंचने पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रूस-यूक्रेन की जंग के बाद पीएम मोदी का ये पहला रूस का दौरा है। अमेरिका समेत कई देशों की नजर पीएम मोदी के इस दौरे पर टिकी हुई है। अमेरिका तो पहले ही साफ कह चुका है कि पीएम मोदी के इस दौरे से वो चिंतिंत है और इस दौरे के दौरान पीएम मोदी की टिप्पणियों पर उनकी नजर रहेगी। ऐसे आज पीएम मोदी ने 22वें भारत- रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में रूस में हुए आतंकवादी हमले पर चिंता जाहिर की और रूस- यूक्रेन के युद्ध को शांति से बातचीत करके खत्म करने की अपील की।

पीएम मोदी की इस बैठक पर अमेरिका की नजर
अमेरिका और रूस दोनों देशों के बीच तल्खी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में पीएम मोदी के इस विदेश दौरे से अमेरिका कुछ रास नहीं आ रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के अनौपचारिक बैठक के तुरंत बाद अमेरिका ने भारत के सामने अपनी चिंता जाहिर की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक टिप्पणियों को देखेंगे कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति से किस बारे में बात की। इसके आगे मैथ्यू मिलर ने कहा कि जैसा कि अमेरिका ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह भारत के साथ रूस के संबंधों को लेकर चिंतित है।

अमेरिका की चिंता हुई होगी कुछ कम
मैथ्यू मिलर की इस टिप्पणी के बाद आज जब पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की तो उन्होंने रूस-यूक्रेन की जंग को लेकर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने जंग खत्म करने के लिए शांति और बातचीत का रास्ता अपनाने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि शांति बहाली के लिए भारत हर तरह से सहयोग करने को तैयार है। मैं आपको और विश्व समुदाय को आश्वस्त करता हूं कि भारत शांति के पक्ष में है। कल मेरे मित्र पुतिन को शांति के बारे में बात करते हुए सुनकर मुझे आशा मिलती है। मैं अपने मीडिया मित्रों से कहना चाहूंगा- संभव है बम, बंदूक और गोलियों के बीच समाधान और शांति वार्ता सफल नहीं होती। हमें बातचीत के जरिए ही शांति का रास्ता अपनाना होगा। पीएम मोदी के इस शांति की अपील से अमेरिका की कुछ चिंता जरूर कम हुई होगी।

पीएम मोदी ने रूस में हुए आतंकी हमले की निंदा की
रूस-यूक्रेन के युद्ध के साथ पीएम मोदी ने मॉस्को में हुई आतंकवादी घटनाओं की भी निंदा की। मॉस्को में हुई आतंकी घटनाओं का दर्द के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब दागिस्तान में आतंकवादी घटनाएं हुईं, उसका दर्द कितना गहरा होगा इसकी मैं कल्पना कर सकता हूं। मैं सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने साल 2019 में रूस की यात्रा की थी। उस दौरान पूर्वी बंदरगाह व्लादिवोस्तोक में रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। जिसके बाद पीएम मोदी ने करीब पांच साल बाद 2024 में रूस के दौरे पर गए हैं। बता दें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का ये पहला रूस का दौरा है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...