14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय31 दिन, 74 आतंकवादी हमले, 245 लोगों की मौत... जनवरी में पाकिस्तान...

31 दिन, 74 आतंकवादी हमले, 245 लोगों की मौत… जनवरी में पाकिस्तान का रिपोर्ट कार्ड, अवाम भी परेशान

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में जनवरी 2025 में आतंकवादी हमलों में तेजी से वृद्धि हुई और यह पिछले महीने की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक है। एक ‘थिंक टैंक’ ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआइसीएसएस) द्वारा जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए ‘डॉन’ अखबार ने सोमवार को बताया कि देश भर में कम से कम 74 आतंकवादी हमलों में 245 लोगों की मौतें हुईं, जिनमें 35 सुरक्षाकर्मी, 20 नागरिक और 36 आतंकवादी शामिल हैं। वहीं, 117 घायलों की सूची में सुरक्षा बल के 53 जवान, 54 नागरिक और 10 आतंकवादी शामिल हैं।

पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्रवाई भी तेज हुई
रिपोर्ट में यह रेखांकित किया गया है कि सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में जनवरी में 185 आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही जनवरी, आतंकवादियों के मारे जाने के मामले में दूसरा सबसे घातक महीना बन गया। वर्ष 2016 के बाद से, एक महीने में मारे गए आतंकवादियों की सबसे अधिक संख्या दिसंबर 2024 में रही थी, जब सुरक्षा बलों ने 190 आतंकवादियों को मार गिराया था।

जनवरी में 245 लोगों की मौत
जनवरी में आतंकवादी हमलों और सुरक्षा बलों के अभियानों में कुल 245 लोगों की मौत हुई, जिनमें 185 आतंकवादी, 40 सुरक्षा कर्मी और 20 नागरिक शामिल थे। खैबर पख्तूनख्वा सर्वाधिक प्रभावित प्रांत रहा, उसके बाद बलूचिस्तान का स्थान है।

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले भी बढ़े
जनवरी में दो आत्मघाती बम विस्फोट भी हुए, दोनों ही बलूचिस्तान में हुए। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने एक की जिम्मेदारी ली, जबकि प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली। इसके अलावा, रिपोर्ट में अपहरण की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि देखी गई। आतंकवादियों ने कम से कम 37 व्यक्तियों का अपहरण कर लिया।

पाकिस्तान की अवाम भी परेशान
देश में बढ़ते आतंकवादी हमलों से पाकिस्तान की आम अवाम भी परेशान है। दरअसल, आतंकवादी हमलों के डर से न सिर्फ पाकिस्तान का आर्थिक विकास प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम लोगों को जान का खतरा भी बना हुआ है। अफगानिस्तान से सटी सीमा पर आतंकवादी एक समानांतर सरकार भी चला रहे हैं। ऐसे में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच होने वाले टकराव में आम लोगों की जानें जा रही हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...