9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय5 देश, 5400 Km दूरी... अगले साल हज के लिए पैदल ही...

5 देश, 5400 Km दूरी… अगले साल हज के लिए पैदल ही निकल पड़ा पाकिस्तानी, चलकर पहुंचेगा मक्‍का

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के उस्मान अरशद ने इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब के लिए अपनी पैदल यात्रा शुरू की थी। तब से वह करीब 540 किमी की दूरी तय कर चुके हैं। उस्मान अगले साल के हज में हिस्सा लेने के लिए पैदल सऊदी अरब के मक्का शहर जा रहे हैं। उस्मान एक छोटे बैग और छाते के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। ट्रेकिंग जूते पहने 25 साल के छात्र की तीर्थयात्रा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा से शुरू हुई थी। इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का तक पहुंचने के लिए उस्मान को पांच देशों से होकर गुजरना होगा और करीब 5400 किमी की दूरी चलकर तय करनी पड़ेगी।

अरब न्यूज की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत से उस्मान ने बताया, ‘पाकिस्तान से ईरान, ईरान से इराक, इराक से कुवैत और कुवैत से मैं सऊदी अरब में प्रवेश करूंगा।’ इस हफ्ते के बाद उस्मान बलूचिस्तान से ईरान में दाखिल होंगे। उन्हें अपनी यात्रा पूरी करने में आठ महीने लगेंगे। इसका मतलब है कि वह मई में मक्का पहुंचेंगे। उन्हें पैदल मक्का जाने का ख्याल पिछले साल आया जब उन्होंने ओकारा से चाइना बॉर्डर पर खुंजेरब दर्रे तक 34 दिनों की लंबी पैदल यात्रा की। ‘पाकिस्तान में शांति’ को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने इस यात्रा के दौरान 1,270 किमी की दूरी तय की।

तैयारियों में लगे नौ महीने
उस्मान ने कहा, ‘मुझे इस यात्रा का ख्याल अपनी पिछली यात्रा पूरी करने के बाद आया। मैंने सोचा कि अगर मैं पाकिस्तान में इतना पैदल चल सकता हूं तो मुझे उस जगह पर जाना चाहिए जहां जाने की इच्छा हर इंसान की होती है।’ उन्होंने कहा कि इसे अपने सपनों की यात्रा बना लिया और इस पर काम करना शुरू कर दिया। अरशद को तैयारियों में नौ महीने का समय लगा और अपने परिवार की मदद यात्रा के खर्च के लिए उन्होंने 5 लाख 59 हजार रुपए इकट्ठा किए। पाकिस्तान सरकार ने उन्हें दस्तावेजों और वीजा के रूप में सहायता मुहैया कराई।

एक दिन में चलते हैं 45 किमी
अरशद ने बताया कि वह एक दिन में 45 किमी की दूरी तय करने का प्रयास करते हैं। वह रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदो, मदरसों और लोगों के घरों में रात गुजारते हैं। उन्होंने बताया कि वह जहां भी रुकते हैं, लोग उनकी तीर्थ यात्रा के बारे में सुनकर उनका स्वागत करते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। अरशद ने कहा, ‘लोगों की बहुत अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। पाकिस्तान में हमारे सभी लोग बहुत प्यारे हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...